LG W सीरीज़ के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में
मार्केट में Samsung और Xiaomi से मुकाबले के लिए अपनी LG W सीरीज़ के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है LG कंपनी.

Amazon.in पर माइक्रोसाइट बनाई गई है। LG ब्रांड के नया और आगामी फोन को लेकर ऐसा दावा किया गया है कि ये तीन रियर कैमरे से लैस होगा और इसके तीन कलर वेरिएंट उतारे जाएंगे। Redmi Note और Samsung Galaxy M-सीरीज़ के मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर ने के लिए नए LG फोन के पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट फिनिश है।
.jpg)
एलजी W सीरीज़ के आने वाले फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जो एआई (AI) स्पोर्ट करेगा। कैमरा फीचर्स की बात करें तो LG W-सीरीज़ के स्मार्टफोन वाइड-एंगल शॉट, लो-लाइट और डेडिकेटेड पोर्टेट मोड जैसे फीचर से लैस होगा।
.jpg)
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी बोकेह इफेक्ट देगा और इसमें वाइड-एंगल इमेज लेने की क्षमता होगी। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Amazon लिस्टिंग में लॉन्च तारीख या नए LG W-सीरीज़ फोन की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। केवल इतना लिखा नज़़र आ रहा है कि प्रतिस्पर्धा को देखते हुए LG W-सीरीज़ के फोन किफायती सेगमेंट में उतारा जाएगा। विश्वस्तर पर अगर बात करें तो एलजी ने अभी तक W-सीरीज़ के फोन को लॉन्च नहीं किया है।
लेट्स अपडेट, मोबाईल रेव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले अपडेट के लिए Tech Hindi पर फॉलो करें.
No comments:
Post a Comment